All India Inter Railway Basketball Championship: एनएफआर की मेजबानी में 68वाँ पुरुष और 48वीं महिला अखिल भारतीय अंतर रेलवे बास्केटबॉल चैंपियनशिप, 2025
एनएफआर की मेजबानी में 68वाँ पुरुष और 48वीं महिला अखिल भारतीय अंतर रेलवे बास्केटबॉल चैंपियनशिप, 2025

DD TIMES मालीगांव, 04 नवंबर, 2025: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) ने पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्रीड़ा संघ (एनएफआरएसए) द्वारा आयोजित लिए 68वाँ पुरुष एवं 48वीं महिला अखिल भारतीय अंतर रेलवे बास्केटबॉल चैंपियनशिप, 2025 की मेजबानी की।
3 नवंबर से शुरू हुआ चैंपियनशिप 11 नवंबर, 2025 तक मालीगांव स्थित एनएफआरएसए के इंडोर स्टेडियम में चल रहा है और इसमें भारतीय रेलवे के विभिन्न जोन का प्रतिनिधित्व करने वाली शीर्ष टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया है।
चैंपियनशिप के उद्घाटन समारोह का शुभारंभ एनएफआर के महाप्रबंधक श्री चेतन कुमार श्रीवास्तव ने देश भर से आए वरिष्ठ अधिकारियों और खिलाड़ियों की उपस्थिति में किया।
महाप्रबंधक ने सभी टीमों और प्रतिभागियों का हार्दिक स्वागत कर उन्हें एक रोमांचक और सफल टूर्नामेंट के लिए अग्रिम शुभकामनाएँ दीं।
इस वर्ष के चैंपियनशिप में कुल 20 पुरुष टीमें और 14 महिला टीमें भाग ले रही हैं, जिसमें रेफरी, चयनकर्ता और पर्यवेक्षकों सहित 500 से अधिक प्रतिभागी शामिल हैं।
3 से 10 नवंबर, 2025 तक पुरुष चैंपियनशिप के मैच और 6 से 11 नवंबर, 2025 तक महिला चैंपियनशिप के मैच निर्धारित है।
भाग लेने वाली पुरुष टीमों में एनएफआर, एनआर, आईसीएफ, ईआर, डब्ल्यूआर, सीआर, डब्ल्यूसीआर, एससीआर, बीएलडब्ल्यू, आरडीएसओ, एसईसीआर, पीएलडब्ल्यू, एनईआर, ईसीआर, एनडब्ल्यूआर, सीएलडब्ल्यू, मेट्रो, आरपीएफ, आरसीएफ और एसआर शामिल हैं। महिला टीमों में एनएफआर, एससीआर, एसडब्ल्यूआर, सीआर, एसईसीआर, एनआर, डब्ल्यूआर, ईआर, एनईआर, एनडब्ल्यूआर, सीएलडब्ल्यू, आईसीएफ, एसआर और ईसीआर शामिल हैं।
टूर्नामेंट के सुचारू और पारदर्शी संचालन को सुनिश्चित करने के लिए रेलवे बोर्ड द्वारा कुल 27 रेफरी नामित किए गए हैं, जिन्हें 6 चयनकर्ताओं और 2 पर्यवेक्षकों का सहयोग मिलेगा।
अखिल भारतीय अंतर रेलवे बास्केटबॉल चैंपियनशिप भारतीय रेलवे के खेल कैलेंडर में सबसे प्रतिष्ठित और बहुप्रतीक्षित आयोजनों में से एक है, जो प्रतिभाबान बास्केटबॉल खिलाड़ियों की पहचान और उन्हें निखारने का एक मंच प्रदान करता है।
खेल और शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने के प्रति निरंतर प्रतिबद्ध एनएफआर को इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की चैंपियनशिप की मेजबानी करने पर काफी गर्व है।

