अंतरराष्ट्रीयअसमकृषिराष्ट्रीयविविधहिंदी

National Unity Day 2025: प्रथम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सोनापुर ने सीमान्त मुख्यालय के साथ मिलकर मनाया राष्ट्रिय एकता दिवस

Spread the love

प्रथम वाहिनी सशस्त्र सीमा बल सोनापुर ने सीमान्त मुख्यालय के साथ मिलकर मनाया राष्ट्रिय एकता दिवस


DD TIMES सोनापुर, 31 अक्टूबर, 2025:

दिनांक 31.10.25. को प्रथम वाहिनी ने सीमान्त मुख्यालय के साथ मिलकर देश के प्रथम गृह मंत्री लौह-पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल की 150 वीं जयंती 31 अक्टूबर-2025 को राष्टीय एकता दिवस के रूप में मनाया I और एकता के लिए एक दौड़ का आयोजन भी किया l

दौड़ के दौरान सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने “भारत की एकता” और “लौह पुरुष” जैसे स्लोगन के नारे लगा रहे थे, जो सरदार पटेल के प्रति उनकी श्रद्धा का प्रतीक थे।

“सरदार पटेल ने जिस प्रकार देश को एकजुट किया था, उसी तरह हमें भी राष्ट्रीय एकता और अखंडता को बनाए रखने की जिम्मेदारी निभानी है।

आज हम उनके योगदान को याद करते हुए यह दौड़ पूरी कर रहे हैं, ताकि हम उनके सपनों को साकार करने में अपना योगदान दे सकें।”

एस.एस.बी. कर्मियों ने इस आयोजन को न सिर्फ शारीरिक फिटनेस को बढ़ावा देने का अवसर माना, बल्कि यह एक ऐसा अवसर भी था, जिससे सरदार पटेल के योगदान को याद किया जा सके, बल के जवानों ने एकता दौड़ में भाग लेकर देशभक्ति और अनुशासन का परिचय दिया और सभी ने मिलकर शपथ ग्रहण किया l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!