अंतरराष्ट्रीयअसमखेलराष्ट्रीयविविधहिंदी

NFR BOXING COMPITITION: एनएफआर की मेजबानी में 79वाँ पुरुष और 18वीं महिला अखिल भारतीय अंतर-रेलवे मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025

Spread the love

एनएफआर की मेजबानी में 79वाँ पुरुष और 18वीं महिला अखिल भारतीय अंतर-रेलवे मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025

DD TIMES मालीगांव, 24 अक्टूबर, 2025: 79वाँ पुरुष और 18वीं महिला अखिल भारतीय अंतर-रेलवे मुक्केबाजी चैंपियनशिप 2025, मालीगाँव स्थित पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) मुक्केबाजी स्टेडियम में आयोजित होने के लिए पूर्ण रूप से सज्ज है। 24 अक्टूबर, 2025 से शुरू हुआ यह चैंपियनशिप 27 अक्टूबर, 2025 तक चलेगा। बहुप्रतीक्षित इस खेल की मेजबानी पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे क्रीड़ा संघ (एनएफआरएसए) कर रहा है।

इस चैंपियनशिप का उद्घाटन पू. सी. रेलवे के महाप्रबंधक श्री चेतन कुमार श्रीवास्तव द्वारा अन्य वरिष्ठ रेल अधिकारियों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति में किया गया। इस आयोजन में रोमांचक मुकाबला और जोशीले खेल कौशल का प्रदर्शन देखने को मिलेगा, जहाँ भारतीय रेलवे के प्रतिभाशाली मुक्केबाज शीर्ष सम्मान के लिए प्रतिस्पर्धा करेंगे।

इस चैंपियनशिप में कुल 140 पुरुष और महिला मुक्केबाज़ों के साथ-साथ लगभग 50 बोर्ड अधिकारी भी भाग लेंगे। ये प्रतिभागी भारतीय रेलवे के 14 जोनों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। इन जोनो में पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर), चित्तरंजन रेल इंजन कारखाना (सीएलडब्ल्यू), उत्तर पश्चिम रेलवे (एनडब्ल्यूआर), दक्षिण पूर्व रेलवे (एसईआर), दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे (एसईसीआर), पूर्व तटीय रेलवे (ईसीओआर), उत्तर मध्य रेलवे (एनसीआर), दक्षिण मध्य रेलवे (एससीआर), उत्तर रेलवे (एनआर), उत्तर पूर्व रेलवे (एनईआर), पूर्व रेलवे (ईआर), दक्षिण रेलवे (एसआर) और मध्य रेलवे (सीआर) शामिल है।

यह आयोजन रेल बिरादरी में मुक्केबाजी प्रतिभाओं की पहचान और उन्हें निखारने के लिए एक महत्वपूर्ण मंच प्रदान करेगा, जिससे भारतीय रेलवे अपने कर्मियों के बीच खेल और फिटनेस को बढ़ावा देने की अपनी प्रतिबद्धता को और मज़बूत करेगा।

एनएफआर को इस प्रतिष्ठित राष्ट्रीय खेल आयोजन की मेजबानी पर गर्व है और वह 2025 चैंपियनशिप के लिए एनएफआरएसए, मालीगांव में सभी खिलाड़ियों, प्रशिक्षकों और अधिकारियों का हार्दिक स्वागत करता है। एनएफआरएसए का लक्ष्य इस स्तर को और ऊँचा उठाना और सभी प्रतिभागियों के लिए एक रोमांचक एवं प्रतिस्पर्धी माहौल प्रदान करना है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!