अंतरराष्ट्रीयअसमराष्ट्रीयविविधहिंदी

ZUBEEN GARG: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकारी जुबिन गर्ग के आवास पहुँचे, गहरी संवेदना व्यक्त की

Spread the love

पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे के अधिकारी जुबिन गर्ग के आवास पहुँचे, गहरी संवेदना व्यक्त की

DD TIMES मालीगांव, 08 अक्टूबर, 2025: पूर्वोत्तर सीमांत रेलवे (एनएफआर) के महाप्रबंधक श्री चेतन कुमार श्रीवास्तव की ओर से एनएफआर मुख्यालय, मालीगांव के वरिष्ठ अधिकारियों का एक दल असम के दिवंगत गायक संगीतकार और सांस्कृतिक प्रतीक जुबिन गर्ग का निवास स्थान पहुँचा। उक्त दल ने 8 अक्टूबर, 2025 को गुवाहाटी के काहिलीपाड़ा स्थित उनके आवास पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

एनएफआर के अधिकारियों ने दिवंगत कलाकार को पुष्प अर्पित की। उनके परिवार के प्रति उनलोगों ने गहरी संवेदना व्यक्त की। असमिया संगीत एवं संस्कृति के साथ-साथ भारतीय संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत के व्यापक परिदृश्य में उत्कृष्ट योगदान देने वाले इस महान संगीतकार के असामयिक निधन पर शोक व्यक्त किया।

इस दौरे के दौरान, अधिकारियों ने उनकी धर्मपत्नी श्रीमती गरिमा सैकिया गर्ग से मुलाकात की और उनके साथ कुछ समय बिताया तथा इस कठिन समय में उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें सहयोग प्रदान किया। एनएफआर की ओर से, सम्मान और स्मृति स्वरूप परिवार को एक स्मृति चिन्ह भी भेंट किया।

ज़ुबिन गर्ग के निधन से असम और पूर्वोत्तर के सांस्कृतिक परिदृश्य में एक गहरा शून्य पैदा हो गया है। उनकी कालातीत रचनाओं और इस क्षेत्र की संगीत एवं सांस्कृतिक विरासत के प्रति समर्पण के माध्यम से उनकी कलात्मक विरासत आने वाली पीढ़ियों को प्रेरित करती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

error: Content is protected !!